फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पिलौना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शूटिंग एकेडमी का नाम रोशन करते हुए प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

शूटिंग रेंज संचालक कपिल धामा ने बताया कि 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता जो जयपुर (राजस्थान) में 30 अगस्त से 6 सितंबर तक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शूटिंग रेंज के 15 बच्चों ने प्रतिभाग किया। शूटिंग कोच दर्शन विकल के मार्ग दर्शन पर चलते हुए बच्चों ने यह सफलता प्राप्त की। जिसमें 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन केटेगिरी में आरुषि पूनिया ने 361/400, आराध्या बैंसला 355/400, एंजल बैंसला 330/400 और 10 मी. एयर पिस्टल एन आर यूथ मैन केटेगिरी में अभिषेक बुटार 358/400, अनमोल पाल 357/400, दिव्यांश शर्मा 350/400, जयंत चौधरी 350/400, कुणाल कलकल 350/400, दक्ष चपराना 350/400, अवि 339/400, अक्षित तोमर 340/400, देव 340/400 आदि खिलाड़ियों ने प्री नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने सभी बच्चों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें