फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवीवीएनएल का वीआईपी अधीक्षण अभियंता

Tue, 07 Jun 2016 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीवीवीएनएल का अधीक्षण अ‌भियंता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पीवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता शामली की सरकारी गाड़ी किसी वीआईपी नेता से कम नहीं है। एसई लिखी उनकी गाड़ी के फ्रंट शीशे पर न केवल वीआईपी का स्टीकर चस्पा है, बल्कि हूटर और चार लाइटें भी लगी हैं। यही नहीं, गाड़ी पर लगी उत्तर प्रदेश सरकार लिखी प्लेट पर छोटी सी नीली बत्ती भी लगी है। सोमवार को ऊर्जा भवन में एमडी की मीटिंग में पहुंचे अधीक्षण अभियंता की वीआईपी गाड़ी को देखकर हर कोई हैरान रह गया। सभी लोग इस बारे में चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

मामला शामली में तैनात पीवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता सतगुरु श्रीवास्तव से जुड़ा है। सोमवार को ऊर्जा भवन में एमडी अभिषेक प्रकाश ने कंपनी की मासिक बैठक बुलायी थी। बैठक में कंपनी के सभी 14 जिलों के अधिकारी शामिल होने आए थे। अधीक्षण अभियंता सतगुरु श्रीवास्तव भी अपनी सरकारी बोलेरो गाड़ी नंबर यूपी-19ए 1659 से पहुंचे तो हर कोई उनकी गाड़ी को देखता रह गया। उनकी बोलेरो किसी सरकारी अधिकारी की गाड़ी न होकर किसी वीआईपी नेता की गाड़ी को भी मात दे रही थी।

किसी से कमतर नहीं
गाड़ी के ऊपर न केवल हूटर लगा था, बल्कि उसके पास ही चार बड़ी लाइटें भी लगी थीं। फ्रंट शीशे पर लाल रंग से एसई (सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर) लिखने के साथ वीआईपी लिखा स्टीकर भी लगा था। गाड़ी के बोनट के नीचे लगे फ्रंट गार्ड पर न केवल यूपी गवर्मेंट लिखाया गया, बल्कि नंबर प्लेट के नीचे लगी एक अन्य प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखाया गया। इसी प्लेट पर छोटी सी नीली बत्ती भी लगाई गई है। ऊर्जा भवन के बाहर खड़ी अधीक्षण अभियंता की इस वीआईपी गाड़ी को देखने वालों की भीड़ लगी रही। हर कोई इस वीआईपी गाड़ी को देखकर चर्चा करता रहा।
विज्ञापन


नहीं है अधिकार
अधीक्षण अभियंता को अपनी गाड़ी पर हूटर लगाने, वीआईपी लिखने आदि का अधिकार नहीं हैं। एमडी को छोड़कर कोई भी बिजली अधिकारी नीली बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। लेकिन अधीक्षण अभियंता शामली अधिकारों से बाहर जाकर अपना वीआईपी शौक फरमा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें