फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को बचाने के लिए डॉक्टरों के सामने चिल्लाती रही युवती

Sat, 30 Sep 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन साल पहले अलीगढ़ में मीट प्लांट में शुरू हुई दोस्ती में गुलफ्सा और उसके दोस्त मोहम्मद सोनू ने सोचा भी नहीं था। जिस मूवी जुड़वा-2 को वह देखने जा रहे हैं उसी मूवी का फ्लैस बोर्ड उन्हें इस हालत में अस्पताल पहुंचा देगा। युवती जहां बात कर रही है, वहीं उसक ा दोस्त उसी के बराबर में बेड पर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। होश में आने के बाद युवती डॉक्टरों और महिला नर्स से कहती रही कि मेरे दोस्त को बचा लो उसके ज्यादा चोट तो नहीं है। 
विज्ञापन


गुलफशा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अलीगढ़ में उनकी रिश्तेदारी है जहां महिलाएं एक मीट प्लांट में काम करने जाती है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह भी अपनी रिश्तेदार महिला के साथ मीट प्लांट में काम करने लगी। वहीं पर काम करने वाले रामपुर निवासी शानू से उसकी दोस्ती हो गई। बाद में शानू गौतमबुद्धनगर शिफ्ट हो गया था।
युवती ने बताया कि पीवीएस मॉल में वह तीसरी बार मूवी देखने पहुंची है। डासना से शानू बस से आया और वे पीवीएस पहुंचे। मूवी का टिकट नहीं मिला तो दोनों ऊपर की तरफ लिफ्ट से घूमने चले गये। कई बार बैठकर दोनों ने बात भी की। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुलफशा की दोस्त सबाना भी अपने दोस्त के साथ पीवीएस में पहुंची थी। हादसा होने के बाद उसकी सहेली ने शोर मचाकर सूचना दी। गुलफशा ने बताया उसे अपने दोस्त मोहम्मद सानू से दोस्ती है। अपने दोस्त से उसे शादी करनी है। उसने अपने परिजनों को बताया दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें