फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क बाधित कर रहे ठेले-वाहन हटवाए, प्रचार बोर्ड जब्त

विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर सडक किनारे खडी ठेली आदि को हटवाती पुलिस। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवना। नगर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से सख्त कदम उठाया है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस और पालिका की संयुक्त टीम ने मुख्य मार्ग व गुड मंडी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया के आदेश पर बृहस्पतिवार को शाम के समय टीम थाने से बस स्टैंड पुलिस चौकी तक पहुंची। इसके पश्चात घनी आबादी और व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र गुड़ मंडी क्षेत्र में भी अभियान को चलाया गया। सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से खड़े ठेले, रेहड़ी-पटरी और बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों को पुलिस ने तुरंत मौके से हटवाया। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर सड़क तक बढ़ाए गए सामान और अवैध रूप से लगाए गए प्रचार बोर्डों, होर्डिंग्स और लोहे के ढांचों को पालिका की टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यापारी या वाहन चालक मुख्य मार्ग को बाधित न करे। यदि दोबारा किसी ने सड़क पर सामान फैलाकर या ठेला लगाकर अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें