फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आवास के सामने स्कूटी सवार दंपती से पर्स लूटा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..एसएसपी आवास के पास पल्लवपुरम निवासी महिला रेनू अग्रवाल का बदमाशों ने लुटा पर्स स
विज्ञापन
मेरठ। बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे एसएसपी आवास के सामने स्कूटी सवार दंपती से पर्स लूट लिया। इस दौरान स्कूटी गिरने से सौरभ अग्रवाल व उनकी पत्नी रेशू अग्रवाल और पांच वर्षीय बेटा युग घायल हो गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेस-1 निवासी रेशू अग्रवाल शुक्रवार रात पति सौरभ अग्रवाल और बेटे युग के साथ सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती अपने भाई अर्जुन को देखने गई थी। अस्पताल से घर लौटते समय उन्होंने आरजी कॉलेज के पास से चाउमीन खरीदी। इसके बाद घर की ओर रवाना हो गए। मंडलायुक्त कार्यालय चौराहे पर मेरठ कॉलेज के शताब्दीद्वार के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने रेशू अग्रवाल के कंधे पर लटका पर्स लूटने का प्रयास किया। रेशू अग्रवाल ने शोर मचाया तो पति ने स्कूटी दौड़ा दी। एसएसपी आवास के सामने अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी गिर गई। बदमाश बाइक से उतरा और पर्स लूटकर साथी के साथ बाइक पर भाग निकला। पर्स में मोबाइल, कुछ नकदी और जरूरी कागजात थे। पुलिस गिरने से घायल दंपती व उनके बेटे का उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें