फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग का आतंक, दो महिलाओं से पर्स लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग का आतंक, दो महिलाओं से पर्स लूटे
विज्ञापन

मेरठ। शहर में बाइकर्स गैंग का आतंक बढ़ गया है। शनिवार को बेखौफ बदमाशों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं से पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रोहटा रोड सरस्वती विहार निवासी राशि शनिवार को छह साल बेटे के साथ लालकुर्ती पैठ से खरीदारी कर ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। वेस्ट एंड रोड पर दीवान स्कूल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने राशि का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। इस दौरान महिला को बेटा गिरने से घायल हो गया। शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोचा, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई। महिला ने बताया कि बदमाशों ने हेलमेट लगाए हुए थे। पर्स में छह हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। दूसरी वारदात लालकुर्ती थाना क्षेत्र में हुई। गांधी ग्रामोद्योग केंद्र के सामने ई-रिक्शा सवार अनीता का बाइक सवार दो बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। महिला बिना तहरीर दिए घर लौट गई। सीओ कैंट संजीव देशवाल ने बताया कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें