फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंजाबी समाज ने लिया एकजुटता का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी दल ने नौचंदी मेले में अस्थाई कैंप कार्यालय का किया उद्घाटन
विज्ञापन

- दिल्ली रोड पर भी कार्यालय खोलने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेले में पंजाबी दल मेरठ महानगर के कैंप कार्यालय का उद्घाटन डेरा सतगुरु बाबा संगता साहब थापर नगर के मुख सेवादार हरजस राय ने किया। इस अवसर पर समाज की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए पूर्व पार्षद कुलजीत कौर ने अरदास की। समाज की एकजुटता का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में समाज के बच्चों के लिए उपहार की विशेष व्यवस्था की गई। लोगों को मुरब्बा प्रसाद के रूप में वितरित कर मुंह मीठा कराया गया। संचालन कर रहे संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री और पंजाबी समाज के वरिष्ठ नेता सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए शुरुआत की गई। नौचंदी में कार्यालय खोलकर मेले में आने वाले पंजाबी समाज के अलावा अन्य लोगों की मदद की जाएगी। भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को कई जगह असुविधा होती है। ऐसे में पंजाबी समाज की युवा टीम सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलजीत सिंह ने बताया कि संगठन जल्द ही दिल्ली रोड पर अपना कार्यालय खोलने जा रहा है। कार्यालय में समाज की समस्याओं को सुना जाएगा और समाधान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में इंद्रजीत कथुरिया, भावेश मेहता, अमनप्रीत सिंह, निशांत परुथी, तिलक नारंग, कपिल गांधी, पंकज कतीरा, सनी चड्ढा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें