पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन कौर।
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल में चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के चीफ डी मिशन भी थे। वह कुश्ती फैडरेशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन कौर।
- फोटो : amar ujala
भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि गुरवीन उनकी बड़ी बेटी हैं। एक माह पहले ही खेल मंत्री गुरमीत सिंह से उनका रिश्ता तय हुआ था। रविवार 29 अक्तूबर को मेरठ में गॉडविन होटल में उनकी सगाई होगी।
उन्होंने बताया कि शादी समारोह सात नवंबर को चंडीगढ़ में होगा। अगले दिन आठ नवंबर को रिस्पेशन होगा। गुरमीत सिंह मीत तीन बहनों के इकलौते और छोटे भाई हैं।