फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक की तलाश में पंजाब पुलिस की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक की तलाश में पंजाब पुलिस की छापेमारी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को तांत्रिक की तलाश में भटिंडा (पंजाब) पुलिस ने छापेमारी की। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पंजाब पुलिस ने आरोपी की तलाश में मेरठ में ही डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी निवासी नईम तंत्र विद्या का काम करता है। वह पंजाब के भटिंडा से 15 लाख रुपये की ठगी कर भाग गया था। आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पुलिस ने भटिंडा थाने में मुकदमा कायम दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। बृहस्पतिवार सुबह भटिंडा पुलिस ने आरोपी नईम की तलाश में जाकिर कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए डेरा मेरठ में ही डाल दिया है। सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी भटिंडा थाना क्षेत्र निवासी जसविंदर कौर से तंत्र विद्या कर 15 लाख रुपये ठग लाया था। पीड़िता ने भटिंडा थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें