मेरठ। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बृहसपतिवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम से मरीजों की हाल देखा। मरीजों से मोबाइल कॉल पर बात की कोविड वार्ड में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मरीज के परिजनों रोजाना मरीज की स्वास्थ्य रिपोर्ट दी जाए। डीएम ने बताया कि labreports.upcovid19tracks.in और http://dgmhup.gov.in के जरिये व्यक्ति अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट घर बैठे देख सकता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल में दवाइयों और ऑक्सीजन व मास्क की किसी भी तरह से कमी नहीं होने दी जाएगी।
मेडिकल के प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल में 116 मरीज भर्ती है। जिसमें से 53 आईसीयू में है व 63 वार्ड में है। मेडिकल कालेज एल-3 स्तर का अस्पताल है और यहां की क्षमता 200 बेड की है। उन्होेने कहा कि 50 अन्य बेड भी दूसरे भवन में सुरक्षित कर लिए गए है।
प्राचार्य ने कहा कि पारदर्शी फेस बॉडी कवर भी मेडिकल को उपलब्ध हो गया है। अब मरीज की मृत्यु होने पर उसके शव को पारदर्शी फेस बॉडी कवर में रखा जाएगा। इस दौरान कोविड वार्ड इंचार्ज डॉ सुधीर राठी, डॉ. टीवीएस आर्य, डॉ. धीरज बालियान मौजूद रहे।