फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंजाब पुलिस ने मारा छापा, दुकानों में मिला नशीली दवाओं का जखीरा

Mon, 09 Jul 2018 08:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
नशीली दवाओं का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले से पंजाब में की जा रही नशीली दवाओं एवं इंजेक्शनों की तस्करी की सूचना पर पंजाब पुलिस ने सहारनपुर के नगर कोतवाली, मंडी कोतवाली और कुतुबशेर थाना क्षेत्र की एक दर्जन दुकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने नशीली दवाओं एवं इंजेक्शन का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को पंजाब के जिला नाभा की पुलिस की टीम सहारनपुर पहुंची और एसएसपी से मिलकर सहारनपुर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं एवं इंजेक्शन की तस्करी होने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा से नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही है। 

पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं लड़कियां, कस्टमर को ऐसे फंसा लेती थी जाल में, 10 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर पंजाब पुलिस के साथ मंडी कोतवाली, नगर कोतवाली एवं कुतुबशेर थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर एवं अन्य स्थानों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने पीर वाली गली, मोहल्ला बंजारान, लोहानी सराय में कई मेडिकल स्टोर पर एक के बाद एक कर छापामारी की, तो वहां हड़कंप मच गया। एक मकान में भी छापामारी कर भारी मात्रा में नशीली दवा एवं इंजेक्शन बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। जिसके बाद नगर कोतवाली में भारी भीड़ जमा हो गई और हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने को पुलिस पर दबाव भी बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों वली और सुहेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार लगभग दस लाख रुपये की नशीली दवाएं एवं इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें