फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता में पंजाब लाइन ने जीता स्वर्ण

Thu, 07 May 2026 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

फोटो
संवाद
मेरठ। प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में पंजाब लाइन मेरठ की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर की टीम विजेता रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक केंद्रीय विद्यालय नोएडा सेक्टर 24 के नाम रहा।

प्रतियोगिता में बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अंडर-14 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय एएफएस आगरा विजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग एवं अंडर-14 बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ कैंट विजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय एएफएस आगरा विजेता रहा। रस्सी कूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ कैंट के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत एवं समूह स्पर्धाओं में विशेष पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य रवि प्रताप सिंह की विशेष भूमिका रही। प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल शिक्षक राजीव कुमार की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें