गेम सिटी एरेना में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
67 रन से दी मात, गेम सिटी एरेना क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे आठवें अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को मेरठ ब्लास्टर और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ ब्लास्टर की टीम ने 67 रन से शानदार हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभव त्यागी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद में 51 रन बनाए, जबकि वंश ने 63 गेंद में 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की ओर से जय यादव ने दो विकेट लिए। जैद अंसारी, विवेक और रोहित ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम 38.5 ओवर में 220 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से जय यादव ने 96 गेंद में 106 रनों की बेहतरीन पारी खेली।मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी की ओर से रोहन यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि शिवा सैनी ने 3 विकेट लिए। रोहन यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को सम्मानित किया।