जालंधर में मेरठ के उद्यमियों की पंजाब सरकार और नीति आयोग के साथ हुई खुली चर्चा
- खेल उद्यमियों को गुजरात के बाद पंजाब सरकार का खुला ऑफर
- तीन मंजिल बिल्डिंग सेंटर संचालित करने के लिए दी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नीति आयोग के प्रयास के बाद मेरठ के खेल उद्यमियों के बड़ी संख्या में रास्ते खुलते जा रहे हैं। सोमवार को पंजाब के शहर जालंधर में मेरठ के खेल उद्यमियों की पंजाब प्रदेश सरकार और नीति आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। खेल खिलौना उद्योग के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने दावा किया बैठक में पंजाब सरकार ने एक रुपये की सालाना लीज में तीन मंजिल बिल्डिंग पीपीडी सेंटर (प्रोसेस एंड प्रोडक्ट डवलेपमेंट सेंटर) चलाने के लिए दी है।
समुनेश अग्रवाल ने बताया किया कि बैठक में पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों ने कहा है कि वह उन्हें कांप्लेक्स खड़ा करके देंगे। प्रदेश के उद्यमी प्रदेश सरकार से जमीन मांग रहे हैं। जबकि क्लस्टर योजना के लिए पंजाब सरकार ने उन्हें स्वयं यह ऑफर दिया है। इससे पूर्व गुजरात, मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों से बीते दो महीनों में ऑफर दे चुके हैं। पंजाब में आयोजित इस कार्यक्रम में मेरठ पीपीडी सेंटर के डायरेक्टर आदित्य शर्मा, भल्ला इंटरनेशनल के संचालक संजय भल्ला, नेशनल स्पोर्टस के संचालक आशीष महाजन आदि मेरठ के उद्यमी मौजूद रहे।