फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा होने व दहेज कम देने पर ससुरालियों ने दी ऐसी खौफनाक सजा

Sun, 06 Aug 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
पत्नी की मौत के बाद पुलिस के सामने रोता पति
विज्ञापन
सहारनपुर में बेटी पैदा करने पर नेहा को एक साल से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से नहीं निकलने देते थे, मायके वालों से बात नहीं करने देते थे, दहेज कम लाने का उलाहना देते रहते थे। रक्षाबंधन पर फिर से घर जाने की बात कही तो मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला डाला। 
विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मोहल्ला सुभाष नगर में विवाहिता नेहा उर्फ राधिका खुराना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर ये आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। नागल के अश्वनी अरोड़ा की बेटी नेहा उर्फ राधिका (23 वर्ष) की शादी दो वर्ष पूर्व सुभाष नगर के राकेश खुराना के बेटे गौरव खुराना के साथ हुई थी। लगभग 11 माह पूर्व उसने एक बेटी भव्या को जन्म दिया। शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे नेहा की प्रथम तल पर बने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मारपीट भी करते थे

घर में जांच करती पुलिस
सास रानी ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए कह रही थी। उन्होंने बेटी के बीमार होने के कारण मना कर दिया। जिस पर आक्रोशित होकर उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतका के पिता नांगल निवासी अश्वनी अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि पहले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा, फिर बेटी पैदा होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे मायके भेजना बंद कर दिया। यहां तक कि फोन पर बात भी नहीं करने दिया जाता था। वह काफी दिनों से परेशान थी। पिछली बार जब उसने मायके जाने के लिए कहा था तो ससुरालियों ने रक्षाबंधन पर भेजने का बहाना बना दिया था। मारपीट भी कर रहे थे। अश्वनी ने नेहा की हत्या का आरोप लगाते हुए पति गौरव खुराना, ससुर राकेश खुराना और सास रानी खुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें