बीकेडी एकेडमी में कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर ने टीम को सिखाए गुर
फोटो
मेरठ। प्रो कबड्डी लीग की चर्चित पुनेरी पल्टन टीम के खिलाड़ियों ने बुधवार को परतापुर के महरोली मार्ग स्थित बीके कबड्डी एकेडमी पहुंचकर जमकर पसीना बहाया। इस दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। टीम के कप्तान असलम ईमानदार ने फिटनेस ड्रिल और तकनीकी अभ्यास में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
टीम के कोच और अर्जुन अवाॅर्ड व पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर खुद मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के बारीक गुर सिखाए। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नितिन तोमर और कोच किरणपाल सिंह नेशनल खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने भी अभ्यास सत्र में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीके कब्बडी एकेडमी के ओनर एवं चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे अभ्यास सत्रों से मेरठ के युवाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि कि स्टार खिलाड़ियों के मेरठ में अभ्यास करने से स्थानीय युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। अभ्यास सत्र के दौरान युवाओं में पुनेरी पल्टन के खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।