फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चे जमा करने पर भिड़े अतुल-सुशील

Wed, 07 Oct 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को नामांकन के दौरान सपा नेताओं की मौजूदगी में सपा प्रत्याशियों को प्राथमिकता दिया जाना कई प्रत्याशियों को जमकर अखरा। पहले आने के बावजूद उनका नामांकन बाद में लेने को लेकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुशील और सपा नेता अतुल प्रधान में बहस भी हुई।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान सपा समर्थित प्रत्याशियों और अन्य प्रत्याशियों का फर्क साफ नजर आ रहा है। अधिकांश प्रत्याशी जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंच रहे हैं, लेकिन कलक्ट्रेट में तैयार की गई बेरिकेडिंग को पार करते हुए नामांकन कक्ष के पास तक सिर्फ सपाई ही पहुंच रहे हैं। इसके अलावा नामांकन कक्ष के भीतर भी नियमानुसार प्रत्याशी, उसका प्रस्तावक और एक अन्य के जाने की इजाजत है। बावजूद इसके सपा प्रत्याशियों के साथ पूरी भीड़ नामांकन कक्ष में जा रही है।

मंगलवार को करीब दो बजे नामांकन कक्ष में भारी भीड़ थी और प्रत्याशियों के नामांकन निर्वाचन अधिकारी की मेज पर ऊपर नीचे रखे हुए थे। इस बीच अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान का पर्चा नीचे से उठाकर ऊपर लाया गया और सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और हस्तिनापुर विधायक प्रभुदयाल की मौजूदगी में उसकी जांच का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुशील ने आपत्ति जताई। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों से कहा कि यदि सत्ता का इतना ही डर है तो इनके लिए अलग दिन तय कर दो ताकि दूसरे तो परेशान न हों। इस पर अतुल प्रधान और उनके बीच काफी बहस हुई। अतुल प्रधान ने डॉ. सुशील से यहां तक कह दिया कि अभी हमारे सवा साल हैं, हमारी चलने दो। इसके बाद तुम आ जाना और अपनी मर्जी की कर लेना।

एडीएम ई कार्यालय में बैठे सपा नेता
तीसरे चरण का नामांकन अपर जिलाधिकारी प्रशासन कोर्ट में चल रहा है। भीड़ के कारण सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, विधायक प्रभुदयाल, अतुल प्रधान और उनकी पत्नी जहां एडीएम ई के कार्यालय में जाकर एसी में बैठे रहे। वहीं बाकी प्रत्याशी और उनके प्रस्ताव बाहर बैठे रहे। इसे लेकर भी बाकी प्रत्याशियाें में चर्चा रही।


पीठासीन अधिकारी कराएं निष्पक्ष चुनाव : पंकज यादव
जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज यादव ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में पीठासीन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पीठासीन अधिकारी को सजग रहना चाहिए। इसके लिये कानून के अंतर्गत उन्हें महत्वपूर्ण शक्तियां प्राप्त हैं। चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में जनपद के पर्यवेक्षक नवतेज सिंह की उपस्थिति में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए पंकज यादव ने बताया कि मतदान स्थल पर कोई भी प्रत्याशी पंडाल, बैनर, पोस्टर नहीं लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि कोई भी पीठासीन या मतदान अधिकारी किसी का भी आत्थिय स्वीकार नहीं करेगा। यदि कोई प्रत्याशी या अभिकर्ता पीठासीन या मतदान अधिकारियों को डराता, धमकाता, या प्रलोभन देता है तो वह इसकी सूचना तत्काल अपने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को दें।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने कहा कि पीठासीन अधिकारी मतदान स्थल पर पहुंचकर प्राप्त सामग्री का निरीक्षण करें, यदि कोई सामग्री छूट गई है तो इसकी सूचना सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को तत्काल दें। यदि कोई मतदाता मतदान के लिये सहयोगी मांगता है तो सहयोगी की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।


10 वार्डों में लड़ेंगे 137 प्रत्याशी 
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 10 वार्डों से 137 प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। मंगलवार को 14 उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं।
दूसरे चरण के लिए कुल 185 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें जांच के बाद एक से अधिक पर्चे और अवैध पर्चों को खारिज करने के बाद संख्या 151 रह गई थी। मंगलवार को वार्ड 22 से सलाउद्दीन, वार्ड 23 से विजय कुमार, वार्ड 25 से दीपा पाल, ममता और संजिदा, वार्ड 26 से कामना देवी, पाटिल और पूनम, वार्ड 27 से इमदाद और विजय, वार्ड 28 से सुनीता, वार्ड 29 से महावीर, राजीव और सुनील कुमार जाटव ने पर्चे वापस ले लिए।

ये मिले चुनाव चिह्न
वार्ड 22 : अजय अग्रवाल (आरी), अमित त्यागी (उगता सूरज), इबरत जहां (कप और प्लेट), कुलदीप (कलम और दवात), खिलाफत (कुल्हाड़ी), खुशपाल (केतली), गोपाल (कैंची), जयविंद्र (क्रेन), निर्मेष (खजूर का पेड़), नौशाद अली (गमला), प्रशांत (गिटार), फतेहयाब (घुड़सवार), फुरकान (चश्मा), मुनेश (छड़ी), रविंद्र (छाता), रविंद्र (झोपड़ी), विक्रम सिंह जाटव (टाइपराइटर), शमशाद (टेलीफोन), शाहजहां (टेलीविजन)।

वार्ड 23 : गौतम ऋषि (आरी), गंगाराम (उगता सूरज), डालचंद (कप और प्लेट), नीरज (कलम और दवात), बाबूराम (कुल्हाड़ी), बिमला (केतली), मामराज (कैंची), मिंटू (क्रेन), मुकेश (खजूर का पेड़), रमेश चंद (गमला), राजकुमार (गिटार), विनोद (घुड़सवार), सावित्री देवी (चश्मा), सोहनपाल (छड़ी), संजय (छाता) ।

वार्ड 24 : अमीर जहां (आरी), इंतजार (उगता सूरज), इस्तकार (कप और प्लेट), कपिल (कलम और दवात), ठा. नरेश सिंह राणा (कुल्हाड़ी), दीपक (केतली), दीपक कुमार (कैंची), पवन (क्रेन), प्रमोद तोमर (खजूर का पेड़), बहादुर शाह जफर (गमला), भूपेंद्र सिंह (गिटार), मुनकाद (घुड़सवार), राहुल तोमर उर्फ भारत भूषण (चश्मा), श्यामपाल (छड़ी), सत्यपाल सिंह (छाता), सुषमा (झोपड़ी), संजय पंवार (टाइपराइटर),  हसरत (टेलीफोन), हसीना (टेलीविजन)।

वार्ड 25 : अनीता (आरी), कृष्णा (उगता सूरज), कृष्णा देवी (कप और प्लेट), नीतू तोमर (कलम और दवात), ममता (कुल्हाड़ी), मंजू सागर (केतली), मंजू (कैंची), मोनिका पाल (क्रेन), रेखा (खजूर का पेड़), रामो देवी (गमला), शीला (गिटार), संतोष (घुड़सवार), समीदा (चश्मा), सविता (छड़ी), सुषमा (छाता)

वार्ड 26: ज्ञानेंद्र (आरी), तरुण (उगता सूरज), दीपक कुमार (कप और प्लेट), देवेंद्र  (कलम और दवात), बाबर (कुल्हाड़ी), बीर कुमार (केतली), योगेश (कैंची), राहुल (क्रेन), राकेश (खजूर का पेड़), विनीत कुमार (गमला), शीतल कुमार (गिटार), सुंदरपाल (घुड़सवार)। 

वार्ड 27 : अजय मलिक (आरी), इंतजार (उगता सूरज), ओमपाल (कप और प्लेट), गुड्डू (कलम और दवात), नदीम (कुल्हाड़ी), बबलू (केतली), यूसुफ (कैंची), रियाजुद्दीन (क्रेन), लीले सिंह (खजूर का पेड़), विकास (गमला), शमसे आलम (गिटार), साहिब आलम (घुड़सवार)।

वार्ड 28 : अमजद खान (आरी), अल्पना (उगता सूरज), अनुज कुमार (कप और प्लेट), आशीष चौधरी (कलम और दवात), आशीष कुमार (कुल्हाड़ी), इस्लामन (केतली), कंवर जहां (कैंची), जितेंद्र कुमार (क्रेन), फरीद (खजूर का पेड़), माधुरी (गमला), राजीव (गिटार), रिहाना (घुड़सवार), विश्वराज उर्फ विशु  (चश्मा), सत्यपाल सिंह (छड़ी), सुबोध कुमार (छाता)।

वार्ड 29 : अनुज (आरी), अमित कुमार (उगता सूरज), कशमीरी (कप और प्लेट), दीपक (कलम और दवात), धर्मपाल सिंह (कुल्हाड़ी), मुंशी (केतली), राजन (कैंची), राजपाल (क्रेन), रीता (खजूर का पेड़), रीनू (गमला), श्यामलाल (गिटार)। 

वार्ड 30 : आबिद हुसैन (आरी), इमरान (उगता सूरज), इसरार अहमद (कप और प्लेट), जैनब (कलम और दवात), मनोज (कुल्हाड़ी), मौ. इरफान (केतली), मौ. समर (कैंची), रामवीर सिंह (क्रेन), वीरेंद्र  (खजूर का पेड़), सत्तार (गमला), समोद कुमार (गिटार), सुनील कुमार (घुड़सवार)।

वार्ड 31 : आमिर (आरी), नवाजिश (उगता सूरज), मोसीन (कप और प्लेट), मुन्नी (कलम और दवात), मंजू बाला (कुल्हाड़ी), राकेश कुमार (केतली), वसीम (कैंची)। 


तीसरे चरण के लिए पहले दिन हुए 65 पर्चे दाखिल
तीसरे चरण में जिला पंचायत के आठ वार्डों में चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन के लिए पहले दिन 63 प्रत्याशियों ने कुल 65 पर्चे दाखिल किए। इनमें सबसे कम वार्ड तीन से मात्र दो और सबसे अधिक वार्ड 33 से 14 पर्चे दाखिल हुए। नामांकन पत्र जमा करने के दौरान काफी हंगामे दार स्थिति रही। सपा समर्थित प्रत्याशियों के पर्चे पहले जमा करने को लेकर दूसरों ने पक्षपात का आरोप लगाया।

मंगलवार से तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीसरे चरण में वार्ड एक से पांच और 32 से 34 वार्ड में चुनाव होना है। मंगलवार को नामांकन के पहले दिन वार्ड एक से मांगेराम, गीता, नवभार, शमीम और नूरमोहम्मद, वार्ड दो से मोनिका शर्मा, अनिता शर्मा, सुखबीरी, अनिता और सीमा प्रधान, वार्ड तीन से राजेंद्र सिंह और प्रकाश चंद, वार्ड चार से जावेद मलिक, भोला, मालविका, हितेशा, सीमा और बबीता, वार्ड पांच से कमलेश, प्रेमवती, रीता, प्रीति, पूजा, मुकेश, रीना कुमारी, कमलेश, अनुराधा, संगीता, राजकुमारी और पूजा ने पर्चे दाखिल किये।

 वहीं वार्ड 32 से इंतजार अहमद खां उर्फ गुड्डू, देवेंद्र सिंह, सुशील, सुनील, बिन्नू ठेकेदार, ओमबीरी, संजय कुमार और प्रवीण कुमार, वार्ड 33 से भूपेंद्र, कपिल, तस्लीम, मुजीब, नगमेजहां, इंतजार, अब्दुल सलाम, गुरदीप, विनोद कुमार, गीता, कुलदीप कुमार, राकेश, अनवार अहमद और राशिद तथा वार्ड 34 से मेघराज सिंह, मुनेश, जयकी राव गौतम, लोकेश, महेंद्री, अरविंद कुमार, कल्पना, अजय यादव, विपिन कुमार, दिलशाद और रिजवाना ने पर्चे दाखिल किए।

सपा जिलाध्यक्ष और हस्तिनापुर विधायक आये पर्चे भरवाने
सपा समर्थित प्रत्याशियों के पर्चे भरवाने के लिए जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और हस्तिनापुर विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि मौजूद रहे। इन दोनों ने विशेष रूप से समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान का पर्चा दाखिल कराया। वहीं छात्र सभा के ही विपिन भड़ाना, इतंजार अहमद ललियाना, बिन्नू ठेकेदार ने भी इन नेताओं की मौजूदगी में पर्चे दाखिल किए।

योगेश वर्मा भी बसपा प्रत्याशी के पक्ष में पहुंचे कलेक्ट्रेट
पूर्व विधायक योगेश वर्मा भी हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्ड 33 के बसपा समर्थित प्रत्याशी कुलदीप कुमार का पर्चा दाखिल कराने दलबल के साथ पहुंचे। उनके साथ धर्मेंद्र पूठी, देवीदास गौतम, राजा, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान आरक्षण की अंतिम सूची जारी   
मेरठ। मंगलवार देर रात ग्राम प्रधान आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई। सूची को लेकर पहले ही कई गांवों में आपत्ति आई थीं। जनगणना के आंकड़ों में बदलाव के कारण जानी ब्लॉक के गांव नेक और कुराली का आरक्षण अंतिम सूची में बदला गया है। जिले की अन्य 480  ग्राम पंचायतों का आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुराली गांव जो पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, अब सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं नेक गांव सामान्य महिला के लिए आरक्षित था, अब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। गांव नेक के ग्रामीणों का कहना है कि नए सिरे से आरक्षण में उन्हें ओबीसी या अनारक्षित की उम्मीद थी लेकिन प्रशासन ने अपनी कमी को छिपाते हुए कुराली से आरक्षण बदल दिया।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें