छह जुलाई 2016 को प्रियंका ने बेटे आरव को जन्म दिया। उस वक्त अजय अंडमान में तैनात थे। उन्होंने पत्नी से आने का वादा किया था, लेकिन छुट्टी नहीं मिलने के कारण उसे निभा नहीं पाए थे। आरव के जन्म के दो माह बाद वो घर आए। सभी की शिकायत पर अजय ने कहा था कि सेना में हूं, सिर्फ घर को नहीं देख सकता।
इस बार डॉक्टरों ने बच्चे की डिलीवरी की तारीख जुलाई में बताई थी तो अजय ने कहा था कि छह जुलाई से पहले ही घर आ जाऊंगा। आरव का जन्मदिन मनाऊंगा। नई किलकारी के आने पर साथ रहूंगा। अफसोस देश के लिए बलिदान देने वाले अजय परिवार से किया वादा फिर पूरा नहीं कर पाए।
अभी तक नहीं लगी स्टेडियम में प्रतिमा
आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक और सचिव ने उस वक्त अजय की प्रतिमा के लिए डिग्री कॉलेज में जगह देने की बात कही थी। नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ।