फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को नमन: जहां कभी दोस्तों संग खेलता था, वहीं पंचतत्व में विलीन हुआ क्रांतिधरा का लाल

Tue, 19 Feb 2019 06:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
martyr ajay kumar
मेरठ के शहीद जवान अजय कुमार का जिस जगह पर अंतिम संस्कार किया गया यह वही जगह है जहां वह अपने दोस्तों के साथ बचपन में क्रिकेट खेला करते थे। 

मेरठ के जानी क्षेत्र के गांव बसा टीकरी निवासी वीरपाल सिंह के पुत्र सेना के जवान अजय कुमार रविवार रात पुलवामा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस जगह शहीद का अंतिम संस्कार किया गया वहां कभी दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला करते थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
martyr ajay kumar
सोमवार रात उनका पार्थिव शरीर मेरठ के सैनिक अस्पताल में लगाया गया था। यहां से मंगलवार सुबह आठ बजे सेना के जवानों, एसपी ट्रैफिक, आर्मी बैंड के साथ पूरा काफिला बसा टीकरी के लिए रवाना हुआ। लगभग साढे़ 11 बजे यह काफिला उनके घर पहुंचा जहां भारी हुजूम जमा हो चुका था। रास्ते भर शहीद की अर्थी पर फूलों की वर्षा होती रही। 

 
विज्ञापन

3 of 6
martyr ajay kumar
जगह जगह लोगों ने काफिले को रोककर श्रद्धांजलि दी। घर से अजय की अंतिम यात्रा आईटीआई कालेज पतला के लिए रवाना हुई। लगभग डेढ़ किमी की इस दूरी में इस कदर भीड़ उमड़ रही थी कि सेना, पुलिस व ग्रामीणों को व्यवस्था बनाने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। 

 

4 of 6
martyr ajay kumar
बसा टीकरी के अलावा मेरठ शहर तथा आसपास के गांवों से जनसमूह यहा एकत्र हुआ। आईटीआई मैदान शवयात्रा के पहुंचने से पहले ही खचाखच भर चुका था। हर तरफ शहीद के शान में नारे लग रहे थे। हर सीने में दर्द था हर आंख नम थी। 
विज्ञापन

5 of 6
martyr ajay kumar - फोटो : अमर उजाला
करीब एक बजे जैसे ही अजय के ढाई वर्षीय पुत्र आरव ने उन्हें मुखाग्नि दी, पूरा आसमान ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, अजय तेरा नाम रहेगा’और ‘भारत माता की जय’आदि जयघोषों से गूंज उठा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
martyr ajay kumar
अजय के पिता वीरपाल सिंह ने फफकते हुए कहा कि जवानों की शहादत तभी पूरी होगी, जब पाकिस्तान से बदला लिया जाएगा। बेसुध हो चुकी अजय की पत्नी प्रियंका ने कहा कि भारत मां के लाल शहीद हो रहे हैं। अब तो सरकार को कुछ सोचना ही होगा। कब तक फौज के हाथ बांधकर रखेगी सरकार। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें