फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama: अजय के घर पहुंची कैप्टन कपिल कुंडू की मां, कहा- मेरा बेटा भी शहीद हुआ पर हिम्मत नहीं हारी

Sun, 24 Feb 2019 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
martyr ajay kumar
विज्ञापन
डॉ. गोविंद नारायण सिंह न्यास के सदस्य के साथ दिल्ली निवासी शहीद कैप्टन की मां सुनीता कुंडू शहीद अजय कुमार के घर बसा टीकरी गांव श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शहीद अजय की मां व पत्नी को हिम्मत दी।
विज्ञापन

 
सुनीता कुंडू ने शहीद की मां व पत्नी से कहा कि उनके दो पुत्रियां हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा कपिल कुंडू सेना में कैप्टन था। चार फरवरी 2018 को राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया था। बेटे के जाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने हर फौजी को अपना बेटा मान लिया है।

उन्होंने निर्णय लिया है कि वह हर शहीद के घर जाकर उनके परिवार को सांत्वना देंगी और उन्हें आगे का जीवन खुशी से जीने के लिए प्रेरित करेंगी। सुनीता कुंडू ने शहीद अजय कुमार की पत्नी प्रियंका को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अजय कुमार देश पर कुर्बान हुआ है। उसकी कुरबानी को देश का हर व्यक्ति सलाम कर रहा है। पूरा देश आपके परिवार के साथ है। 

वहीं, शहीद अजय के घर सेना में तैनात कैप्टन अरुण कुमार भी पहुंचे। उन्होंने शहीद के पिता से मिलकर शोक प्रकट किया। कहा कि सेना को अजय की शहादत पर गर्व है। वह छुट्टियां लेकर दिल्ली से अजय की शहादत को सलाम करने के लिए आए हैं। कैप्टन अरुण कुमार ने अजय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शनिवार को भी क्षेत्र से सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने अजय के घर पहुंचे। इस दौरान रालोद के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, छात्र लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान, रालोद युवा नेता संदीप चौधरी, गजेंद्र सिंह, योगेंद्र कुसैड़ी, सपा के गौरव प्रधान, रवि भारत चिकारा, संजय कुमार व सुधीर चिकारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

martyr ajay kumar
पतला स्टेडियम में 25 को होगी तेरहवीं
पतला आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक गजेंद्र पाल सिंह के अनुसार शहीद अजय कुमार की तेरहवीं रस्म पतला स्थित स्टेडियम में होगी। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी शहीद के घर गांव बसा टिकरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण भी किया।

अभिषेक ने दी अनोखी श्रद्धांजलि
हापुड़ निवासी अभिषेक ने पुलवामा के शहीदों सहित 606 जवानों के नाम अपने शरीर पर गुदवाए हैं। अभिषेक ने शहीद अजय कुमार के साथ अपनी बनाई गई एक फोटो पिता वीरपाल सिंह को भेंट की। इस दौरान डॉ. गोविंद नरायण सिंह न्यास के अध्यक्ष नीरज तिवारी, कवि मुन्ना पाठक, हितेश, आदर्श वर्मा, उज्जवल सोनी और शहीद कैप्टन की मां सुनीता कुंडू ने श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें