shamli jawan
छुट्टी खत्म होने के बाद 12 फरवरी को जब वो वापस जाने लगा तो उसकी मां की आंखें भर आईं। उसके दो छोटे भतीजे भी लिपट गए। माहौल बहुत भावुक हो गया था, ये देख अमित ने ही परिजनों को संभाला। उसने माहौल हल्का करते हुए अपनी मां से कहा अरी मां क्यों चिंता करती है। जल्दी से भाई का रिश्ता ले ले फिर शादी में एक महीने की छुट्टी लेकर आऊंगा।