ग्राम प्रधान सुनीता देवी के आवास पर दिनभर लोगों की आवाजाही रही, जवानों की शहादत का जिक्र रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जिन जवानों ने शहादत दी, वह किसी गांव या प्रदेश के नहीं बल्कि पूरे देश के बेटे थे। ग्राम प्रधान के पति उत्तम सिंह का कहना है कि राज्यपाल से मांग करते हैं कि बदला लिया जाना चाहिए।
ग्रामीण वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि सैनिकों का सम्मान बदला लेने से ही बढ़ेगा। देश अब राज्यपाल के अगले कदम की और भी उम्मीद लगाए बैठा है। ग्रामीण नरेंद्र पंडित, सतीश पंडित ने भी कार्रवाई की मांग की। युवा गौरव मलिक ने कहा कि बातों से बात नहीं बनेगी, सिर्फ बदला लिया जाना चाहिए।
चंद्रो तोमर बोलीं, आतंकियों को जवाब दो सतपाल मलिक
शूटर दादी चंद्रो तोमर ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पत्र लिखा। सैनिकों की शहादत पर श्रद्धांजलि दी। शूटर दादी ने मांग रखी कि आतंकियों को जवाब देना होगा।
दुश्मन ने कायरना हरकत दिखाई है, इसलिए राज्यपाल को कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए। यह भी कहा कि राज्यपाल बागपत के मूल निवासी है, इस वजह से भी जिले के लोग उनसे उम्मीद लगाए बैठे हैं। पाकिस्तान अब प्यार की भाषा समझने वाला नहीं है, इसलिए अब प्रहार करने का समय है।