पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में यूपी के शामली में स्कूलों सहित विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। कई स्थानों पर लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा नेता अर्जुन राणा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्गों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। मौके पर सभासद देवेंद्र प्रताप राणा, अन्नू राणा, भारत भूषण, शालू राणा, दिग्विजय आदि शामिल रहे।
सभासद वसीम त्यागी के नेतृत्व में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर चरथावल बस स्टैंड के समीप पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इसके अलावा भी कस्बे में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया की ओर से दोपहर एक बजे पुलवामा के शहीदों के लिए पैदल मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
चौसाना में पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रृद्धाजंलि अर्पित करने के लिए गांवों में जगह- जगह स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैलियॉ निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। हनुमान चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। होली मदर एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चे हाथ में तिरंगा, मोमबत्ती एवं स्लोगन लेकर मार्च में शामिल हुए।
जिले के शहीद प्रदीप प्रजापति व अमित कुमार को चौसाना के हनुमान चौक पर मोमबत्ती जलाकर और दोनो शहीदो की तस्वीर पर फूल चढाकर श्रृद्धाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। बाद में सैकडो की संख्या में ग्रामीणों ने एक विशाल तिरंगे के साथ बच्चो ने रैली निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
गढी हसनपुर के गोल्डन फ्यूचर जूनियर हाईस्कूल व पठानपूरा सहित अन्य स्कूलो ने भी विभिन्न रैलियो के माध्यम से रैलियॉ निकालकर गुस्सा प्रकट किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगायें। स्कूली बच्चो ने प्रधानमंत्री मोदी से एक बदले दस सिर लाने की मांग के नारे लगाए।
व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अजेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने श्रृद्धाजंलि अर्पित की और अपने अपने प्रतिष्ठानो को बंद रखा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह, अजेश मित्तल, सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
मोमबत्तियां जलाकर स्कूली बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
चौसाना। सुंदरनगर के गुरु गोविंद सिंह स्कूल में आंतकी हमले में शहीद हुए सीआर पीएफ के जवानों को मोमबत्ती जलाकर व फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिपंचायत सदस्य सरदार पंजाब सिंह, प्रधानाचार्य अनिल कुमार, स्वाति,प्रियंका,गुरबाज सहित सेकड़ो स्कूली बच्चे मौजूद रहे।