अलेक्जेंडर क्लब चुनाव कार्यक्रम में संशोधन के लिए नहीं आई कोई शिकायत, फाइनल सूची हुई चस्पा।
- दोनों पैनल ने अपने-अपने स्तर पर किया चुनाव प्रचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के चुनाव को लेकर सदस्यों की अंतिम सूची जारी की गई। दोनों चुनाव अधिकारियों में एसपी देशवाल और सपन सोढ़ी की मौजूदगी में 14 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची क्लब के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह दस से बारह बजे के बीच कोई भी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। अब इस चुनाव में 1367 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
उधर, परिवर्तन परिवार की टीम ने सभी अपनी उम्मीदवारों ने गढ़ रोड राज राजेश्वरी में सभा की। इस दौरान चुनाव की रणनीति तैयार की गई। कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल दास ने बताया कि बारिश के चलते बहुत से आयोजनों को रद्द किया गया। हालांकि टीम के हर सदस्य ने अपने पूरे दिन अपने स्तर पर कार्य किया। उधर, शुभेंद्र मित्तल पैनल के द्वारा शिवाजी रोड, इस्टर्न कचहरी रोड, छिपी टैंक सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से संपर्क किया गया। दोनों ही टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।