मेरठ। पीएनबी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्र ने मेरठ का दौरा किया। परतापुर अंचल कार्यालय में पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि बैंक सोलर लाइट, इलेक्टि्रक वाहन, पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इस दौरान ग्राहकों से संवाद हुआ। उन्होंने बैंक की उपलब्धियों के विषय में भी बताया। इस दौरान अंचल प्रबंधक कुलदीप सिंह राणा, उप अंचल प्रबंधक मुकुल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद