फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारानपुर: बैंक के कैशियर से नकदी भरा बैग लूटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा 

Mon, 17 Jun 2019 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दबोचा गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के जिला सहकारी बैंक के कैशियर से नकदी से भरा बैग लूटकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दबोच लिया। हालांकि उसका एक साथी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। वहीं पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


गंगोह थाना क्षेत्र में हथियार बंद बदमाशों ने सोमवार को जिला सहकारी बैंक के कैशियर से लाखों की नकदी भरा बैग लूट लिया। इसी बीच वारदात को देख रहे एक शख्स के लूट का शोर मचाए जाने पर अन्य लोगों ने बैग लूटकर भाग रहे बदमाश का पीछा कर उसे दबोच लिया। वहीं उसका एक अन्य साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार लोगों ने नकदी से भरा बैग कैशियर को लौटा दिया गया जबकि आरोपी बदमाश की धुनाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई जहां उससे मामले में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें