फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ईकड़ी में चौधरी जयंत सिंह की रैली के लिए जनसंपर्क अभियान तेज

विज्ञापन
दौराला ---सकौती में  रालोद की बैठक में बोलते हुए वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा व साथ में जिलाध्यक्ष अ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। चौधरी जयंत सिंह की 25 अप्रैल को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ईकड़ी गांव में प्रस्तावित रैली को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
शनिवार को पार्टी नेताओं ने बफावत, चिंदौड़ी, देदवा, भराला, सकौती, जैनपुर और पबरसा समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। सकौती गांव में आयोजित सभा में वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ें और बड़ी संख्या में ईकड़ी पहुंचने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि यह रैली आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद साबित होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह अपने पैतृक गांव ईकड़ी में आ रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने सभी से जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। ्र
विज्ञापन

क्षेत्रीय महासचिव गौरव जिटोली ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मेरठ जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह पहली रैली है, जो भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करेगी।
इस दौरान कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, राहुल पूनिया, अरविंद भराला, भूरा चिंदौड़ी, योगेंद्र तालियान, मयंक त्यागी, मोहित सिंधु, सुनील प्रधान, संजीव पंवार, उपेंद्र बफावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें