फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने पकड़ा सरकारी राशन, इंस्पेक्टर ने छुड़वाया, जानें इसके बाद क्या हुआ

Mon, 09 Jan 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
थाने में बैठा पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलापूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और पुलिस की मिलीभगत से सरकारी अनाज की कालाबाजारी की जा रही है। रविवार को लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लोगों ने कालाबाजारी को जा रहा गेहूं और चावल पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने टेंपो को चौकी पर खड़ा कर लिया। लेकिन इंस्पेक्टर ने सिपाहियों को हड़काकर टेंपो छुड़वा दिया। गरीबों के लिए आया करीब 50 बोरा गेहूं और चावल ब्लैक कर दिया गया।
विज्ञापन


श्यामनगर में अकील मियां सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाता है। रविवार को अवकाश का फायदा उठाकर वह दुकान से टेंपो में गेहूं और चावल के बोरे लादकर कालाबाजारी को भेज रहा था। दो टेंपो अनाज पहले भेजा जा चुका था। तीसरी बार जब टेंपो आया तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी और टेंपो को पकड़ लिया। पिल्लोखड़ी चौकी से सिपाही मौके पर पहुंचे और टेंपो को चौकी पर ले आए। थोड़ी देर बाद लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर चंद्रभान यादव चौकी पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। एसएसपी कार्यालय में तैनात एक दरोगा की सिफारिश होने की बात कहकर चावल और गेहूं से लदा टेंपो छुड़वा दिया। टेंपो चालक अनाज को बाजार में बेचने के लिए चला गया।

फोटो खींचने पर भड़का डीलर 
पुलिस चौकी पर खड़े टेंपो के मीडियाकर्मी ने फोटो खींच लिए। इससे राशन डीलर अकील मियां भड़क गया। उसने मीडियाकर्मी के साथ अभद्रता कर दी। इससे हंगामा हो गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के खिलाफ आक्रोश
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि राशन डीलर अक्सर सरकारी गेहूं को ब्लैक करता है। सूचना के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। रविवार को सिपाहियों ने टेंपो को पकड़ लिया, लेकिन इंस्पेक्टर ने छुड़वा दिया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की बात कही है। 

मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। राशन डीलर का पूरा रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। अगर रिकॉर्ड और स्टॉक में फर्क मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -  आनंद प्रभु, एआरओ आपूर्ति विभाग
राशन की गाड़ी पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। मैंनें किसी भी गाड़ी को नहीं छुड़वाया है। न ही किसी का फोन आया है। मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।  - चंद्रभान यादव, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट                   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें