फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंतरिम मतदाता सूची तैयार, बीएलओ को मुहैया कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले चुनावों को लेकर प्रशासन ने शासन के निर्देशानुसार पंचायती निर्वाचन की अंतरिम मतदाता सूची तैयार कर ली है। यह सूची ब्लॉक स्तर पर सभी बीएलओ को भी मुहैया करा दी गई है। इसमें किसी तरह की त्रुटि के लिए प्रशासन ने मतदाताओं को समय दिया है। अगर किसी मतदाता का सूची में नाम गलत है या अन्य कोई गलती है तो वह बीएलओ को बताकर उसमें सुधार करा सकते हैं। इसके लिए एक सप्ताह का समय मतदाता को दिया जा रहा है।
एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रशासन ने पंचायती निर्वाचन की अंतरिम मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। जो सभी बीएलओ के पास 24 से 30 दिसंबर तक उपलब्ध हैं। यदि इनमें किसी मतदाता का नाम सूची में गलत है या अन्य कोई त्रुटि हैं तो कोई भी मतदाता अपने बीएलओ के पास जाकर चेक कर सकता है और आपत्ति भी दर्ज करा सकता है, उसमें सुधार किया जाएगा। इसके अलावा 01 जनवरी 2026 को किसी की उम्र 18 वर्ष हो जाती है तो वह भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के चुनाव अप्रैल माह तक होने संभव बता जा रहे हैं। ऐसे में कोई भी मतदाता अपनी वोट से वंचित न रहे और नए वोटरों को वोट डालने का मौका मिले इसके लिए प्रशासन की ओर से यह कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें