फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षा के लिए खतरे में जान, शिकायत पर भी नहीं समाधान

विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल के बाहर भरा पानी स्रोत संवाद
विज्ञापन
ये कैसी मजबूरी :
विज्ञापन

रविंद्र चौहान
हस्तिनापुर। सरकार द्वारा ग्रामीण बच्चों को गांव में ही शिक्षा देने के उद्देश्य से राजकीय स्कूल का निर्माण कराया गया। परंतु विकासखंड के गांव रठौरा खुर्द से जो तस्वीर सामने आई है वह व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। यहां हर रोज सैकड़ों छात्रों को स्कूल में प्रवेश करने से पहले परीक्षा देनी पड़ रही है। इसके बाद वह शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विकासखंड की ग्राम पंचायत रठौरा खुर्द में कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई के लिए राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कराया गया है। इसमें आसपास के करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के करीब 125 बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। परंतु पिछले लंबे समय से स्कूल के मुख्य गेट व गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर भरे पानी ने तालाब का रूप ले लिया है। इस गंदगी युक्त पानी से छात्र निकलकर स्कूल पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर से नाला बनाने के लिए स्कूल के मुख्य द्वार पर खोदाई कराई गई। अभी तक निर्माण नहीं होने से बच्चे अपनी जान की परवाह न करते हुए स्कूल में जाने के लिए नाले के ऊपर सीढ़ी पर से गुजर रहे हैं। नाले के ऊपर पड़ी सीढ़ी पर अगर किसी छात्र का पैर फिसल गया तो इन मासूमों की जिंदगी छिन सकती हैं। यहां गिरकर कई छात्र घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद शिक्षा महकमा और प्रशासनिक अधिकारी शिकायत मिलने के बावजूद सुध नहीं ले रहे हैं।

चहारदीवारी गिरने की भी आशंका
स्कूल के दक्षिणी रास्ते एवं सामने के रास्ते में पानी भरा हुआ है। रास्ते में पानी भरा होने के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय की दीवारों एवं छतों में सीलन व दरारें पड़ रही हैं। सीलन के कारण दीवारों का सीमेंट भी झड़ रहा है। विद्यालय की चहारदीवारी गिरने की भी आशंका बनी हुई है। इससे स्कूल में कभी भी हादसा हो सकता है।

बयान...
छह माह से लगातार समस्या के समाधान की शिकायत खंड विकास अधिकारी, एसडीएम मवाना, ग्राम प्रधान से की गई परंतु समाधान नहीं हुआ। -मुनीशपाल, प्रधानाचार्य, राजकीय हाईस्कूल
विज्ञापन


शिकायत के बाद शुरू कराया कार्य

प्रधानाचार्य की शिकायत पर ग्राम पंचायत के माध्यम से पानी निकासी के लिए काम शुरू कराया गया परंतु कुछ ग्रामीणों ने वहां नाला न होने की शिकायत की है। राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। -अमरीश कुमार, बीडीओ, हस्तिनापुर

राजकीय हाईस्कूल के बाहर भरा पानी स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें