फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी

विज्ञापन
बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में मौलिक अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए फोटो स्कूल प्रबं
विज्ञापन
बहसूमा। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को डीपीएम पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सैयद जिया मेहदी ने मौलिक अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान के आदर्शों को अपनाकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
बहसूमा। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को बहसूमा थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी उदयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान और कानून के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी और पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें