फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूलों में मनमानी फीस और किताबों के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सपा कार्यकर्ताओं ने शोषण का आरोप लगाते हुए कमिश्नरी पर किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। समाजवादी पार्टी ने निजी विद्यालयों में मनमानी फीस वसूली और अनावश्यक खर्चों का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें अभिभावकों के आर्थिक शोषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मेरठ विपिन चौधरी के नेतृत्व में सपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क पर एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूली की जा रही है। हर वर्ष बिना किसी स्पष्ट कारण के फीस में अत्यधिक वृद्धि की जा रही है। अनिवार्य रूप से महंगी किताबें, यूनिफार्म एवं स्टेशनरी केवल स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में प्रत्येक जिले में एक फीस नियामक समिति गठित की जाए। इसमें अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित हो। इस मौके पर मुखिया गुजर , निरंजन सिंह, पंडित रजत शर्मा, हिमांशु सिद्धार्थ, किशन सिंह जाटव, धर्मवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र, महराज, तस्वर, ओम प्रकाश खटीक, विपिन मनोठिया,मुकेश जाटव, बॉबी विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें