फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लाइसेंस शुल्क का विरोध शुरू, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
लावड़ - लाइसेंस शुल्क के विरोध में बैठक करते व्यापारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। शासनादेश के तहत कस्बे में लागू किए गए लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मीठेपुर मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान पर बैठक की और आगे रणनीति बनाई। कहा कि किसी भी कीमत पर शुल्क लागू नहीं होने दिया जाएगा।
व्यापारियों की बैठक में लाइसेंस शुल्क के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करते हुए व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बताया गया। व्यापारियों का कहना था कि पहले से ही व्यापार मंदा चल रहा है, ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लगाना उनके लिए और अधिक परेशानी खड़ी करेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही नगर पंचायत की चेयरपर्सन आफताब बेगम और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात कर इस शुल्क को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करेगा।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो व्यापारी उच्च अधिकारियों से संपर्क करेंगे और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन भी छेड़ा जाएगा। कहा कि समस्या का समाधान न होने पर बाजार बंद जैसे कड़े कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री नायब रिजवी, भाजपा नेता मोहन सैनी, रालोद नेता इकबाल मलिक, रामानंद विल्टोरिया, हाजी खुर्शीद, कृष्ण सैनी, मनोज सैनी, रामभूल प्रजापति, मुकुल सैनी, दुलीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें