फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमर उजाला अखबार बन रहा विद्यार्थियों के ज्ञान का नया साथी

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय में अमर उजाला अखबार पढ़ते बच्चे स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है, जिसमें प्रार्थना सभा को ज्ञानवर्धन का माध्यम बनाया जा रहा है। अब यहां अखबार पढ़ने के जरिए विद्यार्थियों को नई जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव जलालपुर मकबूलपुर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांचवीं की छात्रा मनु ने प्रार्थना के बाद सभी छात्रों को अमर उजाला के फ्रंट पृष्ठ पर लगी खबर के हेडिंग 40 दिन के बाद 14 दिन के लिए थम गई जंग को पढ़ा। वहीं तारापुर में कक्षा छह की छात्रा खुशी ने माई सिटी के पांचवें पृष्ठ पर खेल समाचार पढ़ा जिसमें सुनाया कि कुश्ती-कबड्डी में मेरठ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम। शिक्षकों ने अमर उजाला अखबार के माध्यम से बच्चों को समाचार पढ़ने की विधि सिखाई। शिक्षक सत्येंद्र कुमार और सतपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से किताबों के साथ-साथ घर पर पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। बृहस्पतिवार को छात्रों ने अपनी नोटबुक में दस-दस कठिन शब्द लिखे और कक्षा में उनके अर्थ व प्रयोग पर चर्चा की।

उच्च प्राथमिक विद्यालय में अमर उजाला अखबार पढ़ते बच्चे स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें