फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपीरगेट में छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में शाहपीर गेट चौकी अंतर्गत रविवार शाम युवती से छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के साथ ही मारपीट और अभद्रता कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शाहपीर गेट निवासी एक युवती एक कॉलेज की छात्रा है। काफी समय से युवती को पड़ोस का ही एक युवक परेशान करता आ रहा था। आरोप है कि रविवार को आरोपी युवक छत के रास्ते युवती के घर में कूद गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचने पर आरोपी वहां से भाग गया। युवती के परिजन शाम को आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उनके साथ हाथापाई कर दी गई। बीचबचाव में पहुंची युवती व उसकी भाभी से भी अभद्रता की गई। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी व उसके भाई उसे कॉलेज आते-जाते परेशान कर रहे थे। उसे डर था कि अगर वह अपने घर इसकी शिकायत करेगी तो उसका कॉलेज जाना बंद करा दिया जाएगा। इसलिए उसने कुछ नहीं किया। लेकिन रविवार को हरकत और बढ़ गई। कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और आरोप गलत बताए। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि मामला मारपीट का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें