फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज की बारात रोकने पर बखेड़ा, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर/मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के बना गांव में अनुसूचित जाति की बरात रोके जाने को लेकर रविवार शाम बखेड़ा हो गया। आरोप है कि ब्राह्मण समाज के कुछ युवकों ने एटीएम से रुपये निकालकर लौट रहे युवक के पिता को पहले बीच रास्ते में रोककर मारपीट करते हुए रुपये भरा बैग लूट लिया। फिर घड़चढ़ी न होने देने का ऐलान कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घुड़चढ़ी कराई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन

बना निवासी ईश्वर पाल जाटव के बेटे पंकज की रविवार शाम बरात भावनपुर के ज्ञानपुर जानी थी। घर पर टीका चल रहा था। तभी कुछ लोगों ने जानकारी दी कि ईश्वर पाल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी है। आनन-फानन में घर के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि ईश्वर घायल अवस्था में हैं। ईश्वर सिंह ने बताया कि वह बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे। तभी गांव के चीनू पुत्र शिव कुमार शर्मा व कुछ अन्य ने रोक लिया। उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट करते हुए उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से काफी लोग वहां एकत्र हो गए। तभी इंचौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घुड़चढ़ी कराई। कुछ देर बाद ईश्वर पाल जाटव के परिवार के लोग थाने पहुंचे और चीनू पुत्र शिव कुमार शर्मा, पोंटी पुत्र सुशील पंडित, कल्लन पुत्र सुभाष पंडित सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। कुछ ही देर में चीनू पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गये। उन्होंने बताया कि घुड़चढ़ी के दौरान उनकी गाड़ी वहां से गुजर रही थी। तभी नाच रहे कुछ युवकों ने गाड़ी को लेकर अभद्रता की। अंदर बैठी महिलाओं से भी अभद्रता की गई। सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि घड़चढ़ी के दौरान गाड़ी निकालने का विवाद सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें