फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैस वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मोदीपुरम - गैस सिलेंडर वितरण में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते सिवाया गांव के ग्रामीण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सिवाया गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को घरेलू गैस वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने वितरण व्यवस्था की जांच कर सुधार की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल विपिन विहान, मनोज, मोहित, संजय, अरुण, पुष्पेंद्र रवि, अनुराग पाल आदि ने आरोप लगाया कि गांव में गैस वितरण करने वाला हॉकर उपभोक्ताओं को कम गैस वाले सिलेंडर दे रहा है और समय पर आपूर्ति भी नहीं कर रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित एजेंसी से गैस वितरण में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। आरोप है कि छोटे घरेलू सिलेंडरों की गैस को मिलाकर बड़े सिलेंडर तैयार किए जा रहे हैं। गैस सिलिंडर के लिए अतिरिक्त वसूली की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें