ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भावनपुर पुलिस से साठगांठ करके प्रधान बेकसूर लोगों को जेल भिजवा रहे हैं। मंगलवार शाम को भी पुलिस ने एक युवक को उठाया। उस पर झूठे आरोप लगाए जा सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में भावनपुर पुलिस के खिलाफ मंगलवार आधी रात को ग्रामीणों ने एसपी देहात के आवास पर हंगामा कर दिया। लोगों ने पुलिस और प्रधान की साठगांठ से बेकसूर लोगों को जेल भिजवाने का आरोप लगाया। भावनपुर के गांव औरंगाबाद के ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ एसपी देहात को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि भावनपुर पुलिस से साठगांठ करके प्रधान बेकसूर लोगों को जेल भिजवा रहे हैं। मंगलवार शाम को भी पुलिस ने एक युवक को उठाया। उस पर झूठे आरोप लगाए जा सकते हैं। एसपी देहात केशव कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच होगी।