सरधना। तहसील मुख्यालय पर अपर तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने चेताया कि जब तक अपर तहसीलदार को हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्हाेंने आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी है। जिसमें शनिवार 28 सितंबर को रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी करने का एलान किया।
तहसील मुख्यालय पर अपर तहसीलदार न्यायिक को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। सरधना बार एसोसिएशन एवं प्रगति बार के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में अधिवक्ता विधायक संगीत सोम से भी मिले। अधिवक्ताओं का कहना है कि उन्हें चार दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी अपर तहसीलदार को हटाने की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन को ओर उग्र किया जाएगा। जिसमें 28 सितंबर को रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी भी की जाएगी। धरना स्थल पर सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह, पूर्व महामंत्री संजीव पंवार, बार महामंत्री नवनीत गौतम, संजीव पंवार, नितिन चांदना, मोहित शर्मा, बिजेंद्र पाल सिंह, अकील अहमद, लियाकत अली, प्रशांत, कुलदीप शर्मा, चंद्रपाल, आरिफ अली, वीरेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, मलखान सिंह, दिनेश गोयल आदि मौजूद रहे।