फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओडिशा में राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में धरना दिया

विज्ञापन
सीओ कार्यालय के समक्ष भाकियू द्वारा शुरु किया गया धरना। (मवाना)
विज्ञापन
- भाकियू कार्यकर्ताओं ने बहसूमा में मिल की ओर से प्राथमिकी पर भी रोष जताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ओडिशा में चल रहे आंदोलन में किसानों के साथ राकेश टिकैत को गिरफ्तार करने और बहसूमा पुलिस द्वारा टिकौला मिल के अधिकारी की तहरीर पर किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में धरना दिया गया।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी और एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी के नेतृत्व में तहसील में सीओ पंकज लवानिया के कार्यालय के समक्ष अपराह्न तीन बजे से धरना शुरु किया गया।पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों का साथ देने के लिए गए थे। वहां किसानों के साथ पुलिस प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। किसानों के लिए आवाज उठाने वालों के साथ ऐसा करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टिकौला मिल के अधिकारी की तहरीर पर बहसूमा पुलिस ने गांव अस्सा के पांच किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों पर झूठे केस दर्ज कर उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिल अधिकारी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाए। सीओ पंकज लवानिया ने कार्यकर्ताओं के बीच आकर वार्ता की। उन्होंने मिल प्रकरण में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम तक धरना जारी था। धरना देने वालों में हर्ष चहल, अनूप यादव, बबलू, रहीसू, सचिन, सौरभ, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें