फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी दफ्तर पर दिव्यांगों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी दफ्तर पर दिव्यांगों ने दिया धरना
विज्ञापन

मेरठ। ट्रस्ट से जुड़े मामले में कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए हापुड़ जिले से आए दिव्यांगों ने सोमवार को एडीजी जोन के दफ्तर में धरना दिया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी और इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम पहुंचे और उनसे बात की। बमुश्किल कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें लौटाया गया।
दिव्यांग सेवा समिति के आह्वान पर एडीजी आफिस पहुंचे दिव्यांगों में रेलवे रोड हापुड़ निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके पूर्वजों ने 1860 में ट्रस्ट तैयार कर पक्काबाग इलाके में राम-लक्ष्मण का मंदिर बनवाया था। इस ट्रस्ट के एक संयुक्त खाता भी बैंक में खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 1997 में मुख्य ट्रस्ट संचालक बाल स्वरूप अग्रवाल की मृत्यु के बाद अन्य सदस्यों की ट्रस्ट की संपत्ति पर नियत बिगड़ गई। उन्होंने धोखे से बैंक में एफडी तुड़वाने का काम किया और उसके बाद जमीन को बेचना शुरू कर दिया। विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं। पिछले माह एडीजी दफ्तर में शिकायत की, लेकिन तब भी सुनवाई नही की गई। मजबूर होकर उन्हें यहां आना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर लौटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें