फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेट्रो स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध में हंगामा

विज्ञापन
संदीप,,,, परतापुर में शताब्दीनगर मैट्रो स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम 1
विज्ञापन
- भीम आर्मी कार्यकर्ता और रेहड़ी लगाने वालों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। संजयवन के सामने मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का भीम आर्मी के कार्यकर्ता और वहां रेहड़ी लगाने वालों ने विरोध किया। उन्होंने जमकर हंगामा किया लेकिन निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम शताब्दीनगर मैट्रो स्टेशन के निकट बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता और रेहडी लगाने वाले दर्जनों लोग एकत्र हो गए और नगर निगम की टीम का विरोध किया। भीमआर्मी के विधानसभा प्रभारी पिंटू पहलवान ने कहा कि कई रेहडी और खोखे दिल्ली रोड पर बने नाले से पीछे हैं इनसे किसी भी वाहन चालक को कोई परेशानी नही होती बावजूद इसके इन लोगों को परेशान किया जा रहा है। गरीब व्यक्ति मेहनत मजदूरी कर जैसे तैसे अपना घर चला रहा है लेकिन बेवजह नगर निगम परेशान कर रहा है। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के हंगामे और विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें