फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अवैध डेयरी हटाने पहुंची निगम की टीम को घेरा,जमकर हंगामा

Sat, 14 Sep 2019 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डेयरी संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सोहराब गेट क्षेत्र से डेयरी हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। टीम का जमकर विरोध किया। जिसके कारण एक घंटे तक हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में निगम टीम ने दो भैंस जब्त कर ली। पुलिस को देखकर विरोध करने वाला डेयरी संचालक मौके से खिसक लिया। निगम टीम ने चेतावनी दी कि जब्त भैंस तभी वापस की जाएगी जब वह डेयरियां खाली करेंगे।

विज्ञापन


नगर निगम के प्रवर्तन दल के रिटायर्ड कर्नल राजकुमार बालियान के नेतृत्व में टीम सोहराब गेट ओर पोडीवाड़ा पहुंची। यहां पर संचालित डेयरियों कोखाली कराने की चेतावनी दी। जिसके विरोध में पूर्व पार्षद डब्बू निगम टीम की कार्यवाही के विरोध में उतर आए। जमकर हंगामा किया। टीम के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने निगम टीम पर पथराव की भी सूचना प्रसारित कर दी। हालांकि स्थानीय डेयरी संचालाकें ने निगम टीम के साथ धक्का मुक्की, गाली गलौज की। निगम टीम ने कोतवाली, लिसाड़ी गेट पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस को देखते ही पूर्व पार्षद मौके से फरार हो गया। टीम ने मोहम्मद इरशाद पोदीवाडा के डेयरी पर छापा मारा। पूर्व में कई बार टीम इनको डेयरी खाली कराने की चेतावनी दे चुकी है। जैसे ही टीम ने इनकी डेयरी से पशुओं को जब्त करने की कार्यवाही शुरू की तो वह विरोध में उतर आया। इसके साथ अन्य डेयरी संचालक भी विरोध में उतर आए। पुलिस ने जैसे ही भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। मौके पर भगदड़ मच गयी।

इसके बाद डेयरी संचालकों को पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर डेयरी संचालक नहीं मानते हैं तो जेल जाने केलिए तैयार रहें। इस दौरान टीम ने डेयरियों से दो भैंस जब्त करके परतापुर गोशाला भिजवा दी गयी। 
विज्ञापन


राजकुमार बालियान ने कहा कि डेयरियों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। सभी डेयरी संचालकों को स्वयं ही डेयरी खाली करने की चेतावनी दी जा चुकी हैं। अगर वह नहीं करते हैं उनके पशु जब्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें