फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के परिवार का एसएसपी आफिस पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के परिवार का एसएसपी आफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। सरधना पुलिस पर दहेज हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए गाजियाबाद के परिवार ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। एसपी क्राइम ने उनकी बात सुनी और दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें लौटाया।
गाजियाबाद के परिवार की कुछ महिलाएं सोमवार सुबह एसएसपी आफिस पहुंची और हंगामा करने लगीं। इन महिलाओं में शामिल गीता ने बताया कि उनकी भतीजी कविता की शादी जून, 2014 में सरधना के गांव खिर्वा नवाबाद निवासी विकास से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने कविता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तीन मार्च को कविता की हत्या कर दी गई और शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच लोगों पर एफआईआर हुई, लेकिन पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हाल ही में एक व्यक्ति ने पुलिस से साजकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। एसपी क्राइम राम अर्ज ने पीड़ित महिलाओं का पक्ष जाना और दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिला महिलाओं को लौटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें