फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विकास कार्यों में कथित अनियमितता व निर्माण में बरती जा रही लापरवाही का विरोध

विज्ञापन
भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता बीडीओ परीक्षितगढ को ज्ञापन देते हुए। (स्त्रोत संगठन) मवाना।
विज्ञापन
- भाकियू भानु ने बीडीओ परीक्षितगढ़ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं व निर्माण में बरती जा रही लापरवाही के विरोध में खंड विकास अधिकारी परीक्षितगढ़ को ज्ञापन सौंपा।
बीडीओ राजेंद्र सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में गांव चितमाना शेरपुर निवासी किसान मंगेश त्यागी के खेत के समीप कटाव रोकने के लिए बनाई जा रही दीवार के अचानक ढह जाने का मामला उठाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि दीवार गिरने के कारण किसान अपने खेत में समय पर बुआई नहीं कर पा रहा है, जिससे उसे लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव एवं संबंधित ठेकेदार को कई बार फोन पर सूचना देने के साथ-साथ फोटो व वीडियो भी उपलब्ध कराए गए, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

भाकियू भानु ने मांग की है कि गिरी हुई दीवार का तत्काल गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाए, किसान के खेत में बुआई के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, दोषी अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो और किसान को हुए आर्थिक नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू भानु किसानों के साथ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर मवाना तहसील अध्यक्ष अंशुल कुमार एवं जिला उपाध्यक्ष सुशांत त्यागी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में परीक्षितगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र यादव, सचिन त्यागी, मनोज त्यागी, विकास कुमार, राधेश्याम, उमेश कुमार, बब्बू, मोंटी गुर्जर, नितिन गुर्जर, रचित गुर्जर, अजय शर्मा, सोमेंद्र त्यागी, दीपू, शिवा, राहुल त्यागी और मुकेश त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें