फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मसाज पार्लर में देह व्यापार का भंडाफोड़, नौ महिला और सात युवक पकड़े

विज्ञापन
सैलून में पकड़े गए युवक-युवती।
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के सामने द सीजर फैमिली यूनिसेक्स सैलून मसाज पार्लर में रविवार को पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने यहां से नौ महिला और सात युवकों (कुल 16) को हिरासत में लिया। अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है। इस पार्लर में मसाज कराकर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुए बैंककर्मी की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसएसपी डा. विपिन ताडा से एक बैंक कर्मचारी ने शिकायत की थी कि वह स्पा सेंटर (मसाज पार्लर) में गया था। यहां गुप्त कैमरे से उसकी वीडियाे बनाकर ब्लैकमेलिंग कर तीन लाख रुपये हड़प लिए और पांच लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। एसएसपी ने इस मामले में सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसके बाद रविवार को मेडिकल थाना, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और महिला थाने की पुलिस के साथ मसाज पार्लर में कार्रवाई की।
पुलिस को देखते ही मसाज पार्लर में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद थाने ले गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पार्लर का संचालन अयाना खान निवासी सरधना और आयशा खान निवासी लोहिया नगर के द्वारा किया जा रहा था। सात पुरुष और नौ युवती पकड़ी गई है। पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन



शहर में कई जगह चल रहे है मसाज पार्लर
शहर में कई जगह मसाज पार्लर चल रहे है। जिसमें लोगों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस मसाज पार्लर के अलावा शास्त्रीनगर, आबूलेन, दिल्ली रोड पर स्पा सेंटरों पर गलत काम हो रहा है। इसकी शिकायत लगातार पुलिस के पास आ रही है। जल्द ही अन्य स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


दाे अन्य स्पा-मसाज पार्लर भी की कार्रवाई

पुलिस टीम ने इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र और नौचंदी थाना क्षेत्र के दो अन्य स्पा और मसाज पार्लर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस का दावा है कि यहां से कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं दिखीं। जिसके चलते इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।





दिल्ली और गुरुग्राम से आती हैं युवतियां

मेरठ में चल रहे कई मसाज पार्लर में युवतियां दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से आती हैं। यहां पूछताछ में संचालिका ने बताया कि वह दिल्ली और गुरुग्राम से युवतियों को बुलाते हैं। जो मसाज करती हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कई लोगों की बना रखी थी वीडियो
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मसाज पार्लर का पैसा अलग लेते थे। यदि किसी को गलत काम करना होता था, तो संचालिका उसके पैसे अलग से वसूलती थी। कई लोगों की वीडियो भी इन्होंने बना रखी है। इन सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें