फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (मेरठ)। पुलिस ने गिरोह बनाकर क्षेत्र में डकैती, लूट व चोरी सहित अन्य अपराधों से धनोपार्जन करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

खरखौदा पुलिस के अनुसार, किठौर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्ढा निवासी सावेज पुत्र इसरार गिरोह का सरगना बनकर गिरोह के सदस्य सोहेल पुत्र साहब निवासी कायस्थ बड्ढा, शिवली चौहान पुत्र कलवा निवासी कायस्थ बड्ढा व कामिल पुत्र आस मोहम्मद निवासी बड़ा मदरसा कस्बा थाना मुंडाली के साथ डकैती, लूट, चोरी, नकबजनी व अन्य आपराधिक घटनाएं कर अवैध रूप से धन कमा रहे हैं। सभी आरोपियों का जनता में भय व्याप्त है। सावेज पर मुजफ्फरनगर, खरखौदा व बुलंदशहर में अलग-अलग सात मामले दर्ज हैं। सुहेल पर मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर व खरखौदा में सात मामले दर्ज हैं। शिवली चौहान पर खरखौदा व मुंडाली में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, कामिल पर खरखौदा में कई मामले दर्ज हैं। खरखौदा पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें