नगर पंचायत खिवाई की बोर्ड बैठक में नाली-खड़ंजे, पथ प्रकाश व्यवस्था के प्रस्ताव रखे
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई में बुधवार को मासिक बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट पारित किया गया, जिसमें लगभग 17 करोड़ की आय के साथ लगभग 16.50 करोड़ के व्यय का प्रावधान पारित किया गया। बोर्ड बैठक में नाली-खड़ंजे, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि के प्रस्ताव रखे गए।
अधिशासी अधिकारी हरि नारायण ने बताया कि कस्बे में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, जल संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। साथ ही विधवा वृद्धा व विकलांग पेंशन के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। शासन को अतिरिक्त धनराशि की मांग भेजी जाएगी, जिससे कस्बे का चहुंमुखी विकास किया जा सके। बताया कि निकाय में मैन रोड के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव किया गया था, जिसका कार्य जल्द पूर्ण कराया जाएगा। रोड पर साइड पटरी, फुटपाथ व दोनों तरफ हाईमास्ट पोल लगाए जाएंगे। वार्ड सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि आर्थिक स्थिति सही नहीं है, उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाए। इस मौके अध्यक्ष समीम, अवर अभियंता सुशील कुमार, अफसाना, गुलसनव्वर, अजीत सिंह, अंशु, नौशाद अली, अहसान अली, गय्यूर अली, नुरेन, मंझो चौहान आदि मौजूद रहे।