मेरठ। हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर फल व सब्जी मंडी के व्यापारियों ने एक बैठक आयोजित की। जिसमेंं सर्वसम्मति से सभी व्यापारियों ने मंडी के दुकानदार और किसानों की समस्याओं के समाधान कराने के लिए लोहिया मंडी आढ़त एसोसिएशन संचालन समिति का गठन किया। जिसमें देवेन्द्र त्यागी, फैसल अशरफ, सौरभ पटेल, विपिन गुर्जर, राधेश्याम सैनी, संजय शर्मा, प्रमोद सैनी, ब्रह्मपाल चौहान, शेखर सैनी, अमित चौधरी समेत 11 लोगों को चुना गया। संवाद