फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी वारिसान प्रमाणपत्र बनाकर संपत्ति हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। निसंतान वृद्ध दंपती की मौत के बाद उनके दूर के रिश्तेदारों ने फर्जी वारिसान प्रमाणपत्र बनाकर उनकी संपत्ति व बैंक धनराशि हड़प ली। अन्य परिजनों की जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। दंपती के परिजनों ने सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरूरपुर निवासी सुधीर शर्मा के रिश्तेदार सत्यप्रकाश व शकुंतला देवी निसंतान थे। सुधीर व मनोज शर्मा उनके कानूनी वारिस हैं। आरोप है कि मुकेश शर्मा व सेवाराम ने 20 मई 2023 को फर्जी वारिसान प्रमाणपत्र तैयार किया। इसके आधार पर आरोपियों ने बैंक खातों से रुपया निकाला। उन्होंने अचल संपत्ति भी हड़प ली। सुधीर शर्मा की शिकायत पर जांच में प्रमाणपत्र फर्जी मिला। एसएसपी अविनाश पांडे के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें